Tuesday, March 10, 2026
Homeखबर स्तम्भविधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हुई बैठक

विधानसभा चुनाव को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की हुई बैठक

रांची : राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को सभी राजनीतिक दलों  की ओर से पार्टियों ने अपनी अपनी  तैयारी शुरू कर दी है।चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज रांची में पार्टी केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई है।पार्टी की बैठक सहजानंद चौक के निकट स्थित सोहराय भवन में आयोजित की गई है,जिसमें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भाग लेंगे।

बैठक से पहले  पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि आज पार्टी की विस्तारित बैठक बुलाई गई है जिसमें सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।विनोद पांडे ने कहा कि कई अहम फैसले पर आज हमारी पार्टी  की तरफ से फैसले लिए जा सकते है|

RELATED ARTICLES

Most Popular