Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमझारखंड में वकील, डीटीओ-सीओ समेत कई के ठिकानों पर इडी की दबिश,...

झारखंड में वकील, डीटीओ-सीओ समेत कई के ठिकानों पर इडी की दबिश, कैश बरामद होने की सूचना

RANCHI : झारखंड में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (इडी) ने एक बार फिर से कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह इडी की टीम धनबाद और रांची में अधिवक्ता, डीटीओ, सीओ समेत अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक इडी की टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ-साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular