Thursday, October 23, 2025
Homeखबर स्तम्भदुर्गा पूजा को लेकर रांची से पूरे राज्य में सुरक्षा के रहेंगे...

दुर्गा पूजा को लेकर रांची से पूरे राज्य में सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

पुलिस अलर्ट, 10000 से अधिक जवानों की रहेगी तैनाती

रांची : राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रही, इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है।शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में लगभग दस हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है।

पूजा के दौरान असामाजिक तत्व पूजा के उत्साह में किसी तरह का खलल न डाल सकें। इसे लेकर यह तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रैप की पांच, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की चार कंपनियों की भी तैनाती की गयी है। साथ ही रेंज के डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है। राज्य के अलग-अलग जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबाज में तैनात किये गये हैं, जो हर संदिग्धों पर नजर रखेंगे। अगर कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो वह उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular