Friday, May 15, 2026
Homeखबर स्तम्भगुरुद्वारा में गुरमत शिक्षा कैंप छह से

गुरुद्वारा में गुरमत शिक्षा कैंप छह से

रांची : श्री गुरु सिंह सभा रांची के तत्वावधान में छह अक्टूबर से मेन रोड गुरुद्वारा में गुरमत शिक्षा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सिख समाज के बच्चों को धर्म प्रचार कमेटी अमृतसर के गुरविंदर सिंह जम्मू वाले और चरणजीत सिंह भाली द्वारा सिख परंपराओं और धार्मिक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।

श्री गुरु सिंह सभा रांची के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने शनिवार को बताया कि यह कैंप 9 अक्टूबर तक चलेगा और सुबह 8 से अपराह्न 3 बजे तक बच्चों को सिख धर्म और संस्कृति से अवगत कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular