Saturday, May 30, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री ने फोन कर अभिनेता रजनीकांत का हालचाल जाना

प्रधानमंत्री ने फोन कर अभिनेता रजनीकांत का हालचाल जाना

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फिल्म अभिनेता रजनीकांत की पत्नी को फोन कर बीमार सुपरस्टार का हाल जाना। तमिलनाडु के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर लता रजनीकांत के साथ फोन पर बातचीत कर सुपरस्टार का के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री को सर्जरी के बाद रजनीकांत के हालात के बारे में बताया गया। उन्होंने फिल्म अभिनेता के जल्द ठीक होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि 73 वर्षीय अभिनेता का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular