Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भबोकारो के सर्किट हाउस में विधान सभा के आश्वासन समिति ने किया...

बोकारो के सर्किट हाउस में विधान सभा के आश्वासन समिति ने किया समीक्षा बैठक

बोकारो: झारखंड विधानसभा के आश्वासन समिति एक दिवसीय बोकारो भ्रमण के दौरान जिले के अधिकारियों के साथ बोकारो सर्किट हाउस में बैठक किया की।

जिसमे तेनुघाट डैम को पर्यटन स्थल के साथ साथ इलेक्ट्रोस्टील वेदांता में प्रदूषण को लेकर खास चर्चा की गई। समिति ने विधानसभा में आए कुल 40 मामलों पर चर्चा करते हुए समीक्षा की,साथ ही आवश्यक निर्देश दिया.समिति के सभापति सह चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ ने कहा कि 40 मामलो मे से 10 मामले किसी कारणों से रद्द होंगे.

पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जो 10 मामलें है वे कार्य निष्पादित हो चुके हैं. कई मामलों के डीपीआर तैयार किए जा चुके हैं.वहीं गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि समिति एवं जिला प्रशासन ने सकारात्मक सोच से आगे बढ़ा है, आज की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular