RANCHI : ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास आज भुवनेश्वर से विशेष विमान से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
इस मौके पर राज्यपाल रघुवर दास को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल बनने के बाद रघुवर दास पहली बार आज रांची पहुंचे। रांची पहुंचने के बाद वह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि दीपावली का त्यौहार वे अपने परिजनों के साथ जमशेदपुर स्थित आवास में मनाएंगे।
