Monday, June 1, 2026
Homeक्राइमएंबुलेंस की टक्कर से तीन घायल

एंबुलेंस की टक्कर से तीन घायल

कूचबिहार : जिले के माथाभांगा कॉलेज मोड़ पर शनिवार को एंबुलेंस की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सबसे पहले एक टोटो (ई-रिक्शा) को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़ी एक वैन को टक्कर मारते हुए कूचबिहार जा रही एक सरकारी बस से टकरा गई। घटना में टोटो में सवार दो और वैन में बैठे एक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को माथाभांगा महकमा अस्पताल भेजा।

सूचना पाकर माथाभांगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घातक एंबुलेंस को जब्त कर थाने ले आई। माथाभांगा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular