Saturday, October 17, 2026
Homeखबर स्तम्भराजद नेता गिरजानंद सिंह चेरों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार...

राजद नेता गिरजानंद सिंह चेरों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित किया

छिपादोहर ,बरवाडीह/पलामू: जिस प्रकार आज झारखंड राज्य के अलग-अलग जिलों से आकर बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर में फुटबॉल खिलाड़ियों ने खेला और जीत कर यहां से अन्य जिला तक जा रहे हैं तो कहीं ना कहीं इनका संघर्ष का यह परिणाम है इसलिए आप सभी भी और लगन और मेहनत से संघर्ष करें खेल को खेल के दृष्टि से खेलें खेलने से शारीरिक मानसिक संतुलन भी सही रहता है!

उक्त बातें मनिका विधानसभा क्षेत्र के बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत छिपादोर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित युवा राजद फैंस क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजद नेता गिरजानंद सिंह चेरो ने कहा।साथ ही टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।

खेल में भी अच्छा करियर है, मैं चाहता हूं की खेल की दुनिया में हमारे क्षेत्र का भी युवा नाम रोशन करें मैं हमेशा आप लोगों के साथ हूं। आगे उन्होंने कहा कि मैं जब से मनिका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भ्रमन कर रहा हूं क्षेत्र वासियों का मुझे प्यार मिलता रहा है और मैं आशा करता हूं कि आगे भी मिलता रहेगा , हमारे तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

मौके पर छिपादोहर थाना प्रभारी महोदय एवं कार्यक्रम के आयोजन करता अविनाश कुमार के साथ उनके तमाम कमेटी के सदस्य पदाधिकारी गण एवं कई राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे!

RELATED ARTICLES

Most Popular