Wednesday, April 1, 2026
Homeखबर स्तम्भपरीक्षा के मद्देनजर इंटरनेट बंद रहने से परेशान रहे लोग

परीक्षा के मद्देनजर इंटरनेट बंद रहने से परेशान रहे लोग

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की झारखंड सामान्य स्नातक योग्ताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में सुबह पांच बजे से ही इंटरनेट सेवा ठप रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो बजे के बाद इंटरनेट राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में काम करने लगा। उल्लेखनीय है कि गृह विभाग ने शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक 5:30 घंटे इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किया है लेकिन सुबह 5:00 से दोपहर 2:00 तक इंटरनेट सेवा बंद रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular