Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के करुक्षेत्र में भाजपा...

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के डोडा और हरियाणा के करुक्षेत्र में भाजपा की चुनाव सभा को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से विधानसभा चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। वो सबसे पहले डोडा जाएंगे। इसके बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार कार्यक्रम का ब्योरा एक्स हैंडल पर साझा किया है।

भाजपा के एक्स हैंडल के विवरण में बताया गया है कि प्रधानमंत्री दोपहर 12ः30 बजे डोडा में पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा की रैली में हिस्सा लेंगे। कुरुक्षेत्र में भाजपा की रैली दोपहर बाद पौने चार बजे होगी। उल्लेखनीय है कि पिछली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। केंद्रशासित इस प्रदेश में विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव होना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular