Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भआजाद हिंद सेना ने चलाया सदस्यता अभियान

आजाद हिंद सेना ने चलाया सदस्यता अभियान

गिरिडीह : बक्सीडीह रोड़ के पीछे झीझरी मोहल्ला स्थित आजाद हिंद सेना के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को सदस्यता अभियान को गति दी गई। इस मौके पर बरमसिया करबला रोड के करीब दो दर्जन से अधिक युवाओं ने आजाद हिंद सेना का सदस्यता ग्रहण किया।

बताया गया की इस संगठन से प्रेरित होकर युवाओं ने अपनी सदस्यता दर्ज करवाई है। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शिवम आजाद कर रहे थे। साथ ही 15 सितम्बर को होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। शिवम आजाद ने सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर शिवम आज़ाद ने कहा कि आजाद हिंद सेना के संगठन से प्रेरित होकर युवाओं ने आज संगठन ज्वाइन किया है युवाओं के लिए यह संगठन सदैव तत्पर रहेगा इन्होंने अन्य युवाओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन में जुड़ने का काम करें ताकि युवाओं के लिए मिलकर कुछ कर सके। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजवीर कुमार सिंह विशाल यादव विजय चंद्रवंशी सनी कुमार आशीष यादव हृतिक चंद्रवंशी अजीत मंडल समेत कई युवा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular