Saturday, May 16, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह के पूर्व सीआई के घर धनबाद एसीबी ने मारा छापा

गिरिडीह के पूर्व सीआई के घर धनबाद एसीबी ने मारा छापा

धनबाद : धनबाद एसीबी की टीम गिरिडीह के एक पूर्व सीआई उदय शंकर प्रसाद के शहर के शास्त्री नगर आवास में बुधवार की सुबह छापेमारी किया। टीम में दस अधिकारी शामिल है। इसमें तीन महिला अधिकारी के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

नगर थाना के पुलिस अधिकारी भी इस कारवाई में शामिल है। हालाकि ये स्पष्ट नहीं हुआ है इतने बड़े पैमाने पर कारवाई किन कारणों से हो रहा है। लेकिन एसीबी के पुख्ता सूत्रों की माने तो धनबाद एसीबी की टीम जमीन के खरीदारी के अवैध मामले में कारवाई कर रही है। फिलहाल कारवाई अब भी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular