Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

झारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर

RANCHI : बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) का झारखंड में पड़ने वाला है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में 10 सितंबर से बादरा जमकर बरसेंगे। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। कहीं कहीं भारी बारिश भी होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राज्य के मौसम में बदलाव होगा और 10 और 11 को पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) सतह से टकराकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों के अनुसार आधी रात के बाद झारखंड पर इसका असर पड़ेगा। रांची समेत सिमडेगा, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर 11 सितंबर तक पड़ने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी।

रांची समेत राज्य में मॉनसून अभी कायम है। एक जून से लेकर आठ सितंबर तक रांची में मॉनसून सामान्य रहा है। यहां 891.9 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 891.6 मिमी के करीब है। जबकि राज्य में अब तक 746.6 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य 873.8 मिमी से 15फीसदी कमजोर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सामान्य बारिश की श्रेणी में आता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular