Thursday, February 19, 2026
Homeखबर स्तम्भतालाब में डूबने से युवक की मौत, शव बरामद

तालाब में डूबने से युवक की मौत, शव बरामद

कोडरमा : जिले के चाराडीह स्थित झुमरी तालाब से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो बरवाडीह निवासी पप्पू कुमार (32) के रूप में हुई है। मामले की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के भाई ने बताया कि दाे दिन पहले मृतक का पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी के मायके वाले उसे अपने साथ ले गए थे।

इसके बाद पप्पू पत्नी को लाने अपने ससुराल डोमचांच गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उनके भाई के साथ मारपीट कर उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल घड़ी समेत अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद रविवार को उसका शव तालाब से बरामद हुआ है। पप्पू की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। मृतक पेंटर का काम करता था। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा तालाब से शव को बाहर निकल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular