Tuesday, March 31, 2026
Homeखबर स्तम्भसरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक

रांची : आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित होना था। अब इसकी अवधि बढ़ा कर 24 सितंबर कर दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री भी नौ सितंबर से अलग-अलग जिलों के जिलास्तरीय कैंप में शामिल होंगे। 24 सितंबर को साहिबंगज जिले के भोगनाडीह में आयोजित समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

इस बाबत कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कार्यक्रम की अपार सफलता एवं जिलों में पंचायतों की संख्या अधिक होने कारण इस कार्यक्रम को विस्तारित करते हुए अब इसे 30 अगस्त से 24 सितंबर तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जिलों में आयोजित शिविरों में मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगण द्वारा भाग लिया जायेगा एवं विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को लाभान्वित किया जायेगा।

किस जिले में कब है कार्यक्रम

9 सितंबर -धनबाद व गिरिडीह (दोनों जिलों के मध्य में)
10 सितंबर-पूर्वी सिंहभूम व प. सिंहभूम (दोनों जिलों के मध्य में)
11 सितंबर-गोड्डा व देवघर (गोड्डा में)
13 सितंबर- रामगढ़ व बोकारो (बोकारो में)
18 सितंबर-जामताड़ा व दुमका (जामताड़ा में)
20 सितंबर-गढ़वा व लातेहार (गढ़वा में)
21 सितंबर-कोडरमा व चतरा (चतरा में)
23 सितंबर-खूंटी व सिमडेगा (दोनों जिलों के मध्य में)
24 सितंबर-साहिबगंज (भोगनाडीह)

RELATED ARTICLES

Most Popular