गिरिडीह : राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज का आगमन शनिवार को गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी के पपरवाटाॅड आवास पर हुई। इस बाबत राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने कहा कि झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय सुरेंद्र रवानी जी का देहांत दिनांक 3 सितंबर को हो गई। जो काफ़ी दुखद है। स्वर्गीय सुरेंद्र रवानी का आवास देवघर जिला के सारठ में है। उनके आवास जाकर और उनके परिवारजनो से दुख की घड़ी में मुलाकात करेंगे। अटल बजाज ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के एक-एक पदाधिकारी इस ट्रस्ट का परिवार है इसलिए उनका दुख सभी परिवार का दुख है।इन्होंने कहा कि उनके परिवार जनों से मिलने के बाद सारठ पेट्रोल पंप के बगल में एक शोक सभा कार्यक्रम आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड जिला प्रखण्ड नगर और मण्डल पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सम्मानित पदाधिकारी गण शोक सभा में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भीकम सिंह, प्रदेश महासचिव मोहम्मद आलम प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सगीर खान प्रदेश सचिव जाकिर हुसैन खान प्रदेश संगठन सचिव मुशाहिद खान गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी जिला महासचिव मोहम्मद अफगान जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रवानी नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा टार्जन महिला नगर अध्यक्ष मीणा परवीन महिला कोषाध्यक्ष रोजी परवीन जिला उपाध्यक्ष अनवर अंसारी अख्तर अंसारी मोहम्मद कुर्बान अंसारी अजीमुद्दीन अंसारी मंसूर अंसारी शमशेर अंसारी सहित सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित थे।