Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भएचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन

एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता राणा संग्राम सिंह का निधन

रांची : एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जायेगी।

हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राणा संग्राम सिंह के निधन के साथ मजदूर आंदोलन के एक युग की समाप्ति हो गयी। उन्होंने कहा कि उनकी आखिरी इच्छा थी कि एचईसी का एक बार फिर से पुनरुद्धार करे।

RELATED ARTICLES

Most Popular