Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा गरीबों के लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए करती है काम :...

भाजपा गरीबों के लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए करती है काम : आभा सिन्हा

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के लिए नहीं बल्कि उद्योगपतियों के लिए काम करती है। भाजपा की सरकार गरीबों को नहीं देख रही है, केवल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देख रही।

उन्होंने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 4.5 हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की, जिसमें वह गरीबों से मिले किसानों से मिले, महिलाओं से मिले, सभी को गले लगाकर चले। उन्होंने कहा कि आज वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया। कांग्रेस ने देश को एक रखने के लिए अपना खून पसीना दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए जान दी और राजीव गांधी ने आतंकवादियों से लड़ते हुए बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित केन्द्र सरकार की उपलब्धि भ्रष्टाचार में नंबर वन, किसानों की आत्महत्या में नंबर वन, कुपोषण में नंबर वन, आदिवासियों पर अत्याचार में नंबर वन और बेरोजगारी में नंबर वन है। इतना सब करके देश को बीमारू राज्य बना दिया है।

उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह एक कुशल प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने देश को विश्व की अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी भाजपा को फायदा पहुंचाया है, न कि देश को, जो देश की जनता के साथ धोखा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular