Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और गोह...

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और गोह चोक टोंग से मुलाकात की

सिंगापुर/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मुलाकात की तथा सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग और गोह चोक तोंग से भी अलग-अलग मुलाकात की।

प्रधानमंत्री माेदी ने भारत-सिंगापुर साझेदारी के लिए राष्ट्रपति थर्मन के जोशीले समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग का उल्लेख किया, जो विश्वास, आपसी सम्मान और पूरकता पर आधारित है।

इस संबंध में, उन्होंने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए संबंधों को आगे बढ़ाने से संयुक्त सहयोग के लिए एक मजबूत मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने इस बात पर विचार साझा किए कि भारत और सिंगापुर कैसे उन्नत विनिर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे नए क्षेत्रों में अपने सहयोग का विस्तार कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह अगले साल राष्ट्रपति थर्मन का भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular