Sunday, March 8, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई से आज रवाना होंगे सिंगापुर

प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई से आज रवाना होंगे सिंगापुर

बंदर सेरी बेगवान (ब्रुनेई) : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ब्रुनेई का दौरा पूराकर सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर में राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे। प्रधानमंत्री की ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा कल (मंगलवार) शुरू हुई। यात्रा के पहले चरण में वो कल ब्रुनेई की राजधानी बंदर सेरी बेगवान पहुंचे।

आज सिंगापुर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलिकायह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस बैठक में रक्षा और ऊर्जा संबंधों पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर का भोजन सुल्तान हसनअल बोल्किया के आधिकारिक निवास इस्ताना नूरुल इमान पैलेस में करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इस महल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इसमें 1,788 कमरे, 257 बाथरूम और 38 तरह के संगमरमर से बनी 44 सीढ़ियां हैं। ब्रुनेई के कुछ यादगार लम्हों की तस्वीरें संक्षिप्त विवरण के साथ प्रधानमंत्री मोदी के एक्स हैंडल पर साझा की गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular