Monday, March 30, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गिरिडीह की एक बैठक सम्पन्न हुई

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गिरिडीह की एक बैठक सम्पन्न हुई

गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी गिरिडीह जिला इकाई की एक बैठक गुरूवार को तिंरगा चौक स्थित होटल ऑरबिट में सम्पन्न हुई। इसके बाद पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस पत्रकार सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मुख्य रूप से उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री राज ने कहा की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए का एक अभिन्न अंग है। आगामी झारखंड के विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी का मुलाकात केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर इसकी जानकारी दे दी गई है साथ ही झारखंड विधानसभा के प्रभारी को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इन्होंने बताया कि हमारी पार्टी झारखंड में दो विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। क्योंकि एनडीए में कई पार्टी शामिल है इसीलिए सभी को अधिकार मिले इस उद्देश्य से हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने झारखंड में दो सीट पर चुनाव लड़ने की बात कही है। मौके पर गणेश चंद्रवंशी अभय तुरी बैजू दास मोहम्मद अब्बास टिंकू तुरी सुनील सिंह परमानंद राय रोहित राय आदर्श कुमार विक्रम गुप्ता संदीप कुमार पियूष सागर आदि पार्टी से जुड़े लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular