Homeखबर स्तम्भपंचायत सचिवालय संघ के द्वारा राज भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन
पंचायत सचिवालय संघ के द्वारा राज भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन
रांची : पिछले कई महीनो से पंचायत सचिवालय संघ के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर राज भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी कार्यालय के समीप संघ के लोगों के द्वारा हजारों की संख्या मे नग धरंग प्रदर्शन किया गया साथी एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता के साथ वार्ता भी किया |

वार्ता के उपरांत संघ के नेता का कहना है कि वार्ता में सकारात्मक पहल नहीं देखी गई है इस कारण हमारी मांग जब तक नहीं मानी जाएगी तब तक हम सब अनवरत विरोध प्रदर्शन और धरना जारी रखे रहेगा और आगामी 15 नवंबर के स्थापना दिवस पर इससे भी अधिक उग्र प्रदर्शन करेंगे और संभवत आत्मदाह भी मजबूरन करना पड़ेगा तो करेंगे |
वार्ता के बाद jmmनेता का कहना है कि की मांगों को लेकर हमारी वार्ता हुई है और यथाशीघ्र झारखंड सरकार के समक्ष उनकी मांगों को लेकर बात रखी जाएगी संभवत यथाशीघ्र उनकी मांगों पर पहल भी हो पाएगी |
