Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भचंपाई सोरेन दिल्ली से लौटे रांची

चंपाई सोरेन दिल्ली से लौटे रांची

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज दिल्ली से रांची लौट आए हैं। दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात और बीजेपी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा के बाद वह पहली बार रांची आए हैं। एयरपोर्ट पर उनकी एक झलक पाने के लिए समर्थक काफी घंटो से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एयरपोर्ट से बाहर निकले वैसे ही उन्होंने हाथ ऊपर करके सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि उन्होंने जो भी निर्णय लिया है वह झारखंड के हित में है। उन्होंने कहा कि वह संघर्ष से उपजे हुए व्यक्ति हैं। वह किसी से घबराने वाले नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular