Tuesday, April 14, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके

रांची : राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गए। ये झटके संताल परगना वाले इलाकों पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान लोग सो रहे थे। इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं हुई। मंगलवार काे सुबह जब लोग जागे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर इससे संबंधित खबरें पोस्ट कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular