Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भकेंद्रीय विद्यालय में आयोजित युवा संसद के समापन समारोह में युवाओं ने...

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित युवा संसद के समापन समारोह में युवाओं ने दिखायी राजनीति में रुचि

बोकारो : छात्रों को देश की संसदीय व्यवस्था से रूबरू कराने के उद्देश्य को लेकर आज बोकारो के सेक्टर चार स्तिथ केंद्रीय विद्यालय के सभागार में आज दूसरे दिन युवा संसद का आयजन किया गया।

कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि धनबाद के पूर्व सांसद चन्द्रशेखर दुबे ने  शिरकत ली। उंन्होने युवाओं की प्रसंसा करते हुए कहा कि इन युवाओ की प्रतिभा देख मै खुद अचंभित हूँ।

विद्यालय में आयोजित युवा संसद में आज मेघातबुरु, पतरातू तथा बोकारो केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया स्पीकर की भूमिका में जहाँ विद्यालय के छात्र मौजूद थे वही पक्ष और विपक्षी संसद की भूमिका में विद्यालय छात्रों ने अपनी भूमिका निभायी।

बाल संसद कार्यक्रम में विपक्ष की भूमिका निभा रहे छात्रों ने विपक्षी शैली में सरकार की भूमिका निभा रहे छात्रों के समक्ष सवालों की झड़ी लगा दी, तो वही सरकार की भूमिका निभा रहे बच्चों ने बड़े ही साफगोई से सवालों के जबाब दिए। तो इधर संसदीय सचिवों की भूमिका निभा रहे यूवाओं ने भी अपनी क्षमता को प्रदर्शित कर वहाँ मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में हिस्सा ले रही प्रियंका से जब हमने बात की उसने बड़े ही बेबाकी भर अंदाज़ में कहा कि युवाओं को आईपीएस आईएएस में कैरीयर तलाशने के अलावा राजनीति के क्षेत्र मे भी आगे आना चाहिए, अगर युवा देश को आगे बढ़ते देखना चाहते हो तो उन्हें खुद आगे आकर राजनीति के क्षेत्र मे मोर्चा सम्हलना होगा।

सच मे देश के युवा अगर आज ऐसी सोच रखते है तो आप सहज ही कह सकते है कि आने वाला वक़्त भारत का होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular