Monday, March 30, 2026
Homeखबर स्तम्भनगर मंडल के बूथ संख्या 60,61पर गिरिडीह के निवर्तमान विधायक ने सुना...

नगर मंडल के बूथ संख्या 60,61पर गिरिडीह के निवर्तमान विधायक ने सुना मन की बात

गिरिडीह : प्रधानमंत्री के 113 वां मन की बात संस्करण को गिरिडीह विधानसभा के नगर मंडल के बूथ संख्या 60,61पर गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के साथ लोगो ने सुना।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री शालिनी वैशाखियार, हब्लू गुप्ता,प्रकाश दास,दीपक स्वर्णकार,वीरेंद्र वर्मा,अरुण गुप्ता,नीलू सिन्हा,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा की आज के संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा की आज का भारत युवाओं का भारत है,आज देश पहली बार नेशनल स्पेस डे मना रहा है,जिसके लिए हमारे देश के युवा वैज्ञानिक दिन रात मेहनत करके नित्य नई बुलंदियों को छू रहे है,और अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश का नाम रौशन कर रहे है।स्किल इंडिया,और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का अध्यन करके कचड़े का भी सदुपयोग करते हुए उससे अपनी कला का हुनर दिखा कर रोजगार का सृजन कर रहे है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला में बना एक पार्क है जो की केवल उपयोग किए हुए प्लास्टिक का बोतल और रद्द टायर को सजा कर बनाया गया है।जो देखने की चीज है। इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी लोगो को नए तरीके से मिशाल पेश कर रहे है।

आज के वर्तमान राजनीति में भी युवाओं का भागीदारी अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहा है।परंतु परिवारबाद के कारण उनका कार्यकुशलता को दबाया जाता है।इसलिए उन युवाओं को भी इस परिवारवाद को राजनीति से दूर करने का जिम्मेदारी भी लेनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular