Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भराष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को

राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को

रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को रांची में खेलों का आयोजन किया जायेगा। रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर देसी और पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जायेगा।

दिन की शुरूआत पांच किमी के मैराथन से होगी, जो पुरूष और महिला दोनों वर्गों के लिए आयोजित होगी। मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में योग, मलखंब, कबड्डी, खोखो, रस्साकसी, गेड़ी दौड़, गुलेल से निशाना, पारंपरिक धनुष से तीरंदाजी का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता में रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान पत्रकारों और खेल विभाग के बीच मैत्री फुटबॉल मैच भी खेला जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular