Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भकैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रांची l भगवान श्रीकृष्ण दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं। वे कर्म, प्रेम, मित्रता, सत्य, साहस और समन्वय के प्रतीक हैं। ये बातें शनिवार को प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन काल का प्रत्येक पड़ाव साहस, शौर्य, ज्ञान और प्रेम से परिपूर्ण रहा है।

इससे पहले बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का जीवंत मंचन किया। छात्रा रेशमा उरांव ने श्रीकृष्ण के कर्मयोग पर प्रकाश डाला। बच्चों ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किया। मौके पर उपप्राचार्या प्रेमलता कुमारी सहित काफी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रमों का संचालन छात्र इशांत कालिंदी और आसमा रहमान ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular