Wednesday, February 5, 2025
Homeखबर स्तम्भझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोलकाता से पहुंचे दिल्ली

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोलकाता से पहुंचे दिल्ली

रांची : झारखंड की राजनीतिक तपिस एक बार फिर बढ़ती दिखायी दे रही है। भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर है कि कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता चम्पाई सोरेन झामुमो से नाता तोड़ कर बहुत जल्द भाजपा का दामन थामने के लिए रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।

चम्पाई सोरेन के साथ कोल्हान के कुछ विधायकों के भी साथ होने की चर्चा है। इनमें दशरथ गागराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम और समीर मोहंती का नाम शामिल है। एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं।

https://youtu.be/tW0IgreuliA?si=n5mzzM27LMq5xIXRhttps://youtu.be/tW0IgreuliA?si=-87XSq5tYTEo3BJJ

 

जब पत्रकाराें ने चम्पाई सोरेन से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि आप लोग जैसे हमको सवाल करते जा रहे हैं, उसमें हम क्या कहेंगे। हमने बोल दिया है कि हम निजी काम के लिए आए हैं और हम जहां पर हैं वहीं पर हैं। क्या कोलकाता में आपकी भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई इस सवाल का जवाब देते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी कोलकाता में किसी से मुलाकात नहीं हुई है। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। बाद में आप लोगों को बताएंगे। सोरेन ने कहा कि दिल्ली में उनकी बेटी रहती है, उसको देखने आये हैं। उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता है। चम्पाई सोरेन शनिवार रात कोलकाता पहुंचे थे। यहां वे होटल पार्क में ठहरे थे। कई मीडिया ने दावा किया कोलकाता में चम्पाई ने सुबेंदू अधिकारी से मुलाकात की। यह भी दावा किया गया था कि रविवार सुबह वे कोलकाता से एयर इंडिया की फ्लाइट 0769 से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं। यहां वे भाजपा के सीनियर नेता

RELATED ARTICLES

Most Popular