Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भमानिका थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के फिल्ड मैनेजर ने इंसानियत को...

मानिका थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के फिल्ड मैनेजर ने इंसानियत को किया शर्मसार

मनिका  थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक मनिका में एक आदिवासी 16 वर्षीय नाबालिक युवक के साथ एसबीआई बैंक में कार्यरत फील्ड मैनेजर के द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वहीं कुई गांव निवासी हाई स्कूल का छात्र भारतीय स्टेट बैंक में निकासी फार्म लेने आया हुआ था पीड़ित युवक आपबीती मीडिया को  बताया कि फार्म लेने के बाद वह अपने घर जा रहा था इसी दौरान भारतीय स्टेट बैंक के फील्ड मैनेजर रौनक शुक्ला कुछ काम है बोलकर उसे अपने साथ अपने रूम ले गया और रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया पीड़ित ने बताया कि मैनेजर खुद निर्वस्त्र होकर युवक को भी अर्धनग्न कर दिया और उसके साथ घिनौना हरकत करने लगा युवक इसका विरोध करते हुए जैसे तैसे कर रूम का दरवाजा खोल बाहर निकल गया। जिसके बाद मैनेजर किसी को कुछ नहीं बोलने को बोलकर उसे अपनी चिकनी चौकड़ी बातों में फंसाने का प्रयास किया। युवक ने जब इस घटना को अपने दोस्तों को बताया तो उसके साथी आक्रोशित हो गए और बैंक के सामने ही हंगामा शुरू कर दिया लोगों के गुस्सा को देखते हुए रौनक शुक्ला दौड़कर शाखा प्रबंधक के कार्यालय में छुप गया। इधर हंगामा होते देख स्थानीय लोगों ने मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह को इसकी जानकारी दिया जिसके बाद एसआई मिथिलेश कुमार अपने दलबल के साथ बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक के कार्यालय पहुंचकर प्रबंधक से पूरा मामले की जानकारी लिया और आरोपी फील्ड मैनेजर को गिरफ्तार कर मनिका थाना ले गए। वही इस मामले के विषय पर पूछे जाने पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा मनिका के प्रबंधक अमित केरकेट्टा ने कहा कि मामले के विषय में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि रौनक शुक्ला फील्ड मैनेजर के पद पर कॉन्ट्रैक्ट पर एसबीआई का काम कर रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular