गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को पचंबा के मिशन ग्राउंड से बड़ा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए। इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों के दिलों में देश के प्रति गजब का उत्साह और जज्बा देखने को मिला। सभी लोग बाइक पर सावर होकर अपने-अपने हाथों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज लेकर सम्मान के साथ लहरा रहे थे। सड़क मार्ग होते हुए शहरी क्षेत्र के बोडो अलकापुरी भंडारीडीह नेताजी चौक नटराज चौक टावर चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंची। इस बाबत पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सभी जिलों के मंडल स्तर पर देश की आजादी के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जानी है। गिरिडीह से आज इसकी शुरुआत हुई है। जिला महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री विनीता कुमारी ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहीं की आजादी के सम्मान को लेकर सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो,कामेश्वर पासवान, रोहित लाल शर्मा, मनीष दुबे, सुरेश साव, चुन्नू कांत, दिनेश यादव, विनय सिंह,किसान मोर्चा की उपाध्यक्ष रीता प्रसाद, मुकेश जलाल, श्याम प्रसाद सहित सभी नव मनोनीत जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष आदि शामिल थे।