Sunday, March 29, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह : बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो ज़िला कार्यालय में शनिवार को झारखंड के मुख्यमन्त्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो ज़िलाध्यक्ष संजय सिंह समेत अन्य कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। यहां सर्वप्रथम सदर विधायक एव ज़िलाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से केक काटकर एव सभी के बीच मिठाई बाटकर ख़ुशिया मनाई गई। इस बाबत श्री सोनू ने कहा कि आज झारखंड के मुखिया 49 वर्ष के हो गये है। आज पूरे झारखंड में झामुमो के साथियों के बीच जन्मदिन मनाई जा रही है। सभी आज भगवान से यही दुआ कर रहे है कि हमलोगों के मुख्यमंत्री दीर्घायु और स्वस्थ रहे। कार्यक्रम में अजीत कुमार पप्पू, प्रमिला मेहरा, मो॰ चाँद रसीद, अभय सिंह, रॉकी सिंह, पवन सिंह, दिलीप मंडल, दिलीप रजक, मो॰ पलटन, विवेक सिन्हा, अकील सोनू, राकेश सिंह टुन्ना, मो॰ ज़ाकिर, राकेश रंजन, पवन कुमार रवानी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular