गिरीडीह विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने नगर निगम अंतर्गत वार्ड नंबर 14 राजपूत मोहल्ला में शुक्रवार को पीसीसी निर्माण से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इसी तरह शहरी क्षेत्र के लगभग 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस योजनाओं में विभिन्न वार्ड क्षेत्र में पीसीसी निर्माण और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य शामिल है। इस बाबत विधायक सोनू ने बताया कि शहरी क्षेत्र के लिए इन तमाम योजनाओं की बहुत ही आवश्यकता थी इसको आज शिलान्यास किया गया बहुत ही कम समय में सभी योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। बताया कि पहले 17 योजना का शिल्यानास किया गया था। आज 30 योजना का शिल्यानास किया गया। वही मौके पर जमीन जिला अध्यक्ष संजय सिंह, रॉकी सिंह, टूना सिंह ,प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, वार्ड पार्षद रंजीत यादव, अशोक रजक , सोमर मरांडी, अशोक राम ,राजकुमार भुईया,शिवम आजाद , वही निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, मोहम्मद फिरोज, संवेदक रंजन सिंह ,मंगल सिंह, अमित देव, नीरज शाह सहित कई लोग मौजूद थे।