Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भगिरिडीह कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के पीजी सेमेस्टर के छात्राओं को विदाई...

गिरिडीह कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के पीजी सेमेस्टर के छात्राओं को विदाई दी गई

गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के बहुउद्देशीय भवन में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में अंग्रेजी विभाग के पीजी सेमेस्टर 4 सत्र 2022 24 के छात्राओं को  विदाई दी गई। यह पूरा कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग के पीजी सेमेस्टर 2 के छात्र छात्राओं ने आयोजित किया था। बताया गया कि पीजी सेमेस्टर 4 के छात्र-छात्राओं का पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद हर साल जूनियर छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी जाती है इस बार भी यह सिलसिला जारी रहा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मृगेंद्र नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे इन्होंने विदाई प्राप्त कर रहे छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे समाज के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अलग जगाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर संजुक्ता सहाय जितेंद्र कुमार वर्मा सोनाली बरनवाल अस्मिता मरांडी अभिजीत पांडे सौरभ आफताब टेक्लाल विक्रम वर्मा व अन्य छात्र छात्रा मौजूद थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular