Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भमुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के शिविर का आयोजन

गिरिडीह : कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के शिविर में कमेटी के पदाधिकारी के साथ बरवाडीह करबला मैदान, श्रम कल्याण, पत्रोहडीह पंचायत भवन पहुंचे।

सिंह ने बताया कि अब जहां भी जा रहा हूं लोगों में जो पूर्व में निराशा थी सर्वर के कारण अब वो शिकायत नही मिलती है, अब बहुत ही सरल तरीके से लोग इसको ऑनलाइन और ऑफलाइन भी करवा रहे हैं जिस तरह से पूर्व में सरवर की समस्या हो रही थी अब स्थिति में बहुत सुधार है यह बात सही है की एंट्री में परेशानियां हो रही है जिस अनुपात में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं उस अनुपात में एंट्री नहीं हो पा रही है लेकिन आवेदको से उन्होंने कहा कि अब यह दिसंबर माह तक चलेगी यहां के बाद आप प्रज्ञा केंद्र में भी एंट्री करवा सकते हैं और जिनका राशन कार्ड में नाम नहीं है अगर उनके पति या पिता का नाम है तो वह भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
वही मौके कृष्ण सिंह, चांद, राजीव रंजन और बेलाल मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular