Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भभाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने बुनकरों को किया सम्मानित

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने बुनकरों को किया सम्मानित

रांची : भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा ने बुधवार काे तिरिल आश्रम में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया। मोर्चा की बहनों ने बुनकरों को सम्मानित किया और खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी कपड़ों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। देशभर में कुटीर एवं लघु उद्योग को जीवंत करने तथा स्वदेश में उत्पादित कपड़ों को अपने तथा आयातित कपड़ों का बहिष्कार कर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने तथा देश के विकास को बढ़ावा देने के लिए महिला मोर्चा की बहनों ने आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश की महामंत्री डॉ सीमा सिंह, रेनू तिर्की, मंत्री नीलम चौधरी, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, कोषाध्यक्ष लवली गुप्ता, मीडिया प्रभारी कुमुद झा तथा खादी ग्राम उद्योग के संचालक अभय चौधरी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular