Saturday, February 14, 2026
Homeक्राइममोगा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल

मोगा में भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, एक घायल

चंडीगढ़ :पंजाब के मोगा में लगातार दूसरे दिन हुए सड़क हादसे में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले रविवार सुबह भी कार हादसाग्रस्त से चार लोगों की मौत हो गई थी।

सोमवार सुबह मोगा के गांव कड़ोह वाला के पास एक कार व ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। कार मोगा से अमृतसर की ओर जा रही थी। रास्ते में दूसरी साइड से धान से भरे ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में मोगा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शवों को मोगा सिविल अस्पताल भेजा गया।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त कार दिल्ली नंबर की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular