Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भबाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्र एकलव्य विद्यालय के प्रवेश...

बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्र एकलव्य विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

शिक्षा की अलख जगाने में सफल रहा बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय: प्राचार्य रवि यादव

प्रधानाध्यापक ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामना

डिम्पल राजा

लातेहार/मनिका। प्रखंड मुख्यालय स्थित बंदुआ रोड बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्र एकलव्य विद्यालय का प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन। बाल शिक्षा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के उद्देश्य से विशिष्ट शिक्षण संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया।

वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि यादव ने बताया कि वास्तव में हमारे विद्यालय प्रभावशाली उपलब्धि है। और मुझे आप सबों की कड़ी मेहनत संपूर्ण पर बहुत गर्व है। लगातार कइ वर्षों से छात्रों का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय में हो रहा है। हमारे विद्यालय के शिक्षक का मेहनत छात्र का कड़ी मेहनत से अच्छी रिजल्ट देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लगातार दिए हैं उत्कृष्ट परिणाम शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय मे एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा छात्रों के लिए चौमुखी विकास के लिए मील पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा हमारे विद्यालय में विभिन्न प्रयोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने कहा कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में उत्तीर्ण छात्रों सूची इस प्रकार है।

1. प्रदीप सिंह पिता बिनेश्वर सिंह ग्राम सिंजो एकलव्य आवासीय विद्यालय महुआडांड़ 2. शिव प्रेम सिंह पिता बिनेश्वर सिंह ग्राम सिंजो एकलव्य आवासीय विद्यालय महुआडांड़ 3. मधु सिंह पिता सुरेंद्र सिंह ग्राम घुटुवा एकलव्य आवासीय विद्यालय मनातू 4. आशीष सिंह पिता नेपाली सिंह ग्राम सरदमदाग एकलव्य आवासीय विद्यालय मंगरा 5. अभिषेक कुमार सिंह पिता रविंद्र सिंह ग्राम सोहड़ी एकलव्य आवासीय विद्यालय गारु 6. आशीष कुमार पिता साहेब सिंह ग्राम घाटवा एकलव्य आवासीय विद्यालय लातेहार एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा मे पास हुए हैं। उन्होंने अपने छात्रों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और अच्छा परीक्षा का रिजल्ट होगा।

अच्छा रिजल्ट लाने के लिए लगन और मेहनत से तैयारीकरें। इससे भी अच्छा अंक आएगा। इसके लिए सभी छात्रोंको उज्जवल भविष्य की कामना की। कामना के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामना दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular