Friday, December 5, 2025
Homeखबर स्तम्भअज्ञात हमलावरों के हमले से घायल 41 वर्षीय अधेड़ की मौत

अज्ञात हमलावरों के हमले से घायल 41 वर्षीय अधेड़ की मौत

परिजनों ने सड़क जाम कर मांगा इंसाफ

गिरिडीह : गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पेसराबहियार के रहने वाले 41 वर्षीय प्रभु दास की मौत इलाज के क्रम में रांची में हो गई। मौत की खबर सुनते ही उसके परिजन और स्थानीय लोग अक्रोशित हो गए और गिरिडीह डुमरी मार्ग को चैताडीह के कमरसाली के समीप जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया गया।

प्रशासन की तरफ से तत्काल मृतक के अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया और जाम हटाया गया। दरअसल प्रभु दास की मौत को लेकर लोगों में संशय है। परिजनों का आरोप है कि मृतक के साथ किसी ने बेरहमी से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया था। परिजनों ने बताया कि एक अगस्त की रात 9.30 बजे लगभग प्रभु दास जख्मी हालत में खून से लथपथ घर पहुंचा था।

परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्तिथि को देख रांची रेफर कर दिया था। रांची में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इस घटना को लेकर उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular