Saturday, February 14, 2026
Homeखबर स्तम्भहॉकी इंडिया ने की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को...

हॉकी इंडिया ने की एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये देने की घोषणा

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने रविवार रात झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य के लिए 3.00 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य के लिए 1.50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही और खिताबी मुकाबले में गत चैम्पियन जापान को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय टीम को उनकी उल्लेखनीय जीत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की ने कहा, “हॉकी इंडिया की ओर से, मैं भारतीय महिला हॉकी टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई देता हूं। आपके अटूट समर्पण और कठिन प्रयासों ने देश को बहुत गौरव दिलाया है, जो हॉकी के खेल के प्रति आपकी दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम आने वाले समय में और अधिक असाधारण जीत देखने की उत्सुकता से आशा करते हैं।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का खिताब हासिल करने में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आपकी उल्लेखनीय दृढ़ता और एकजुट टीम वर्क रहा है। आपकी उपलब्धियाँ पूरे देश में उभरते हॉकी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है और हम भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उत्सुकता से आशा करते हैं। शाबाश! टीम इंडिया”

RELATED ARTICLES

Most Popular