Friday, March 6, 2026
Homeखबर स्तम्भपेरिस ओलंपिक पुरुष फुटबॉल : फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल के...

पेरिस ओलंपिक पुरुष फुटबॉल : फ्रांस ने अर्जेंटीना को हराकर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस : जीन-फिलिप माटेता के एकमात्र गोल की बदौलत फ्रांस ने शनिवार (भारतीय समयानुसार) को अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर पेरिस 2024 ओलंपिक में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।

जीन-फिलिप माटेटा ने मैच के पांचवें मिनट में ही हेडर के जरिये गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी, जो मैच के अंत समय तक बरकरार रहा।

हालांकि मैच के 83वें मिनट में माइकल ओलिस ने शानदार गोल किया, जिसे फाउल करार दे दिया गया।। गेंद दाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर ओलिस के पास पहुंची। उन्होंने शॉट मारा, जो डिफेंडर से टकराकर गोल में चला गया। लेकिन इस गोल को फाउल मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। बावजूद, इसके मेजबान देश ने मैच के अंतिम दस मिनट तक धैर्य बनाए रखा और बढ़त सुनिश्चित की।

RELATED ARTICLES

Most Popular