रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है…
रांची : मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में तेज वर्षा की संभावना है | जिससे जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रांची नगर निगम सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि कृपया अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें, घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और जरूरी वस्तुएं पहले से तैयार रखें। जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने पर हमारे टॉलफ़्री नंबर 1800-570-1235 या Whatsapp 814-123-1235 पर तुरंत सूचित करें।

वही रांची मे विगत 1 अगस्त से लगातार हो रही बारिश के कारण रांची के कई आवासीय क्षेत्रों सहित मुख्य मार्ग पर भी कहीं-कहीं भारी जल जमाव देखा जा रहा है | जिस कारण से आवासीय क्षेत्र और मोहल्ले में रह रहे लोगों के घर मे बारिश का पानी भारी मात्रा में घुस रहा है | इसे लेकर राजधानी रांची के दीपा टोली इलाकों में ndrf के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया पूरी टीम के द्वारा इलाकों के घरों में रह रहे लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है |