Thursday, October 22, 2026
Homeखबर स्तम्भअमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी

अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से राहत-बचाव कार्यों की ली जानकारी

देहरादून : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया में जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मुश्किल समय में शीर्ष नेतृत्व का इस प्रकार मजबूती से खड़े होना हम सभी को संबल प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular