बोकारो : ललपनिया के छरछरिया झरना स्तिथ एक समुदाय विशेष के पूजा स्थल में रखे मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की साज़िश रची गई है। यहाँ रखी गई तीन मूर्तियों को नुकसान पहुँचाया गया है।
इस कार्यवायी से आक्रोशित ग्रामीणों ने अबिलम्ब आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोमिया -ललपनिया मुख्य सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि एक कार पर सवार युवक झरना में स्नान करने पहुँचे थे तभी युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।
गोमिया अंचल के इंस्पेक्टर महेश कुमार सिंह घटना की सूचना के बाद दलबल के साथ मौके पर पहुँच ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अबिलम्ब कारवाई की माँग पर अड़े हुए है। उंन्होने कहा कि आपलोग अपना धैर्य बनाये रखे दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इधर समाज के बुजुगों ने भी ग्रमीणों को समझा बुझाकर मामले को बिगड़ने से बचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
वही कानून व्यवस्था बनाये रखने वास्ते आसपास से भी पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है।