Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भआगामी 8 अगस्त को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को...

आगामी 8 अगस्त को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

गिरिडीह :आगामी 8 अगस्त  को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा गिरिडीह की आवश्यक बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से बैठक मे महिला मोर्चा की  प्रदेश अध्यक्ष  आरती सिंह ,प्रभारी बबीता झा  उपस्थित रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा उषा कुमारी ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि झारखंड में महिलाओ के साथ हों रहे बलात्कार, हत्या, महिला उत्पीडन जैसी जगन अपराध के विरुद्ध सभी जिलों में 1अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक जन आक्रोश प्रदर्शन होना है। उसी के निमित आगामी 8 अगस्त को गिरिडीह में यह प्रदर्शन होना है। आज उसी को लेकर गिरिडीह पहुंच कर तैयारी को लेकर बैठक हुई। यह जन आक्रोश प्रदर्शन एक ऐतिहासिक होगा जिसमें गिरिडीह जिले के 13 प्रखंड के सभी पंचायत एवं गांव के पीड़ित महिला एवं महिला मोर्चा के बहने भाग लेंगी। इस जन आक्रोश प्रदर्शन में भाजपा के सभी जेस्ट श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। उक्त प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे का भी सानिध्य रहेगा।

बैठक में महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक महामंत्री सावित्री भारती मंत्री एवं पार्षद गुड़िया देवी पूर्व जिला अध्यक्ष संजू देवी पूर्व महामंत्री नीतू ,शोला लता वर्मा,कार्यसमिति सदस्य पिंकी सिंह  मंडल अध्यक्ष रीना मंडल महामंत्री किरण पांडेय पूर्वी भाग के मंडल अध्यक्ष प्रमिला महादेवन मीडिया प्रभारी अंजना मिश्रा नगर मंडल महामंत्री रीना मंडल , आरती आर्यन वीना देवी समेत महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular