Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भसदर अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

सदर अस्पताल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

गिरिडीह : सदर अस्पताल में जिला मलेरिया कार्यालय में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 30 वर्षों से आदेशपाल के पद पर कार्यरत वृंदा देवी को भावभीनी विदाई दी गई। बताया गया कि वृंदा देवी ने 1996 में  आदेश पाल पद पर सदर अस्पताल में योगदान दी थी। इस मौके पर डॉक्टर रेखा झा और उपस्थित कार्यालय कर्मचारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही कई उपहार स्वरुप सामान भेंट किया गया। उपस्थित लोगों ने इनके 30 वर्षों के कार्यकाल को काफी  सराहनीये बताया ओर आगे की जीवन सुखद और स्वास्थ्य में बीते ऐसी कामना ईश्वर से की गई। मौके पर देवचरण, रोशन, सेलेस्टीना, राजेश, पंकज ,कुंदन, कुणाल, दीपक, सौरभ ,तन्मय, जनार्दन ,जूली ,उमेश अनूप ,इंद्रदेव, अभिजीत ,आशीष सहित  कर्मचारी गण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular