Saturday, March 28, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के 12 वें राज्यपाल के रूप में संतोष कुमार गंगवार ने...

झारखंड के 12 वें राज्यपाल के रूप में संतोष कुमार गंगवार ने शपथ ली

रांची : झारखंड के 12 वें राज्यपाल के रूप में  संतोष कुमार गंगवार ने आज शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्य कैबिनेट के कई मंत्री, विधायक और कई वरीय अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिरसा मंडप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सबसे पहले झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने राज्यपाल को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कैबिनेट मंत्री और अन्य अधिकारियों ने पुष्प दे  कर राज्यपाल का सम्मान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular