मनिका : सिंजो पंचायत के अगरबत्ती फैक्ट्री में दिन मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम हुआ संपन्न। वहीं बैठक में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता मनिका विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह के कार्यशैली के प्रति नाराजगी जताई। वहीं बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने किया। मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस लातेहार जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,गुडू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता वर्तमान विधायक रामचंद सिंह के 5 साल के कार्यकाल से असंतुष्ट देखे गए। वहीं कांग्रेस मनिका प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने कहा की विधायक रामचंद्र सिंह से सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता नाखुश है इसकी मुख्य वजह यह है कि विधायक रामचंद्र सिंह के द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है विधायक रामचंद्र सिंह कुछ ही दूसरे दल से आए कार्यकर्ता खुश है। यह भी कहा कि पार्टी को मनिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह को बदलकर किसी अन्य प्रत्याशी को लानी चाहिए उन्होंने कहा की अगर पार्टी फिर से मनिका विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामचंद्र सिंह को टिकट देती है तो हमलोग सभी पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दल में चले जाएंगे। मौके पर बैठक में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।