Homeखबर स्तम्भपर्स छिनतई मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर कोर्ट...
पर्स छिनतई मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया
गिरिडीह : बेंगाबाद के खण्डोली मोड़ के पास महिला से हुवे पर्स छीनतई मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर मगंलवार को कोर्ट में पेश किया।बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।बताया गया कि 22 जुलाई को खंडोली मोड़ के पास चलते हुए मोटरसाईकिल से एक महिला का पर्स छिन लिया गया था।लेडिज पर्स में 19 हजार रुपये,एक मोबाईल फ़ोन एवं ATM कार्ड था। घटना के आलोक में बेंगाबाद थाना 25 जुलाई को कांड दर्ज किया गया था।

पुलिसअधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के द्वारा कांड के उदभेदन हेतु पुलिस निरीक्षक बेंगाबाद के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर बेंगाबाद से नवडीहा की ओर जा रहे है।जिन्हें रोककर पुछताछ करने का निर्देश प्राप्त हुआ था।मोटरसाईकिल सवार दोनो युवको को पुलिस टीम द्वारा रोककर पुछताछ किये जाने पर पर्स छीनतई की घटना में इन्होंने अपनी संलिप्ता स्वीकार की।इनकी निशानदेही पर छिने गये समान को बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिझैया गांव का सुधाकर कुमार और दाउद अंसारी शामिल है।इन्हे इंस्पेक्टर ममता कुमारी और एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह की टीम ने पकड़ा है।